फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस की संख्या हुई 34

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जोर पकड़ने लगी है। गुरुवार को सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद गुरुवार देर रात व शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में नगर के मोहल्ला पहलवारा, उतरौला तथा श्रीदत्तगंज क्षेत्र में तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिले में एक्टिव केस की कुल संख्या अब 34 हो गई है। पॉजिटिव लोगों के परिवारीजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। संबंधित क्षेत्रों को हॉट स्पॉट एरिया घोषित कर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में सात लोग संक्रमित मिले थे। गुरुवार देर रात तथा शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में मोहल्ला पहलवारा में यूपीटी के बगल गली निवासी व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
इसके अलावा उतरौला तथा श्रीदत्तगंज क्षेत्र में भी एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले है। सभी व्यक्ति बीते दिनों बाहर से आए है। तबियत खराब होने पर इन लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया तो पॉजिटिव निकला। परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी की सैंपलिंग कराई जाएगी। संक्रमित के संपर्क में आने वालों की तलाश कर उनका भी नमूना लिया जाएगा। एडीएम अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि मरीजों के संबंधित इलाके को हॉटस्पॉट व कंटेनमेंट क्षेत्र मानकर सील कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य व सफाई कर्मियों को आवागमन की छूट दी जाएगी। इन सभी क्षेत्रों के लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें