फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल ललित कुमार ने सोमवार को बताया कि 20 अगस्त को जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली तीन घंटे के लिए गुल रहेगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिले के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं को पहले से जानकारी देकर सतर्क किया जा रहा है।
132 केवी विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर में 20 अगस्त को अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा जिसके चलते जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली दोपहर एक बजे से सायं चार बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी।
विज्ञापन

गोंडा जनपद का इटियाथोक क्षेत्र की भी बिजली काटी जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने बिजली उपभोक्ताओं से इस दौरान अन्य इंतजाम करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें