फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन चिकित्सक व 14 स्वास्थ्य कर्मी रहे नदारद, रोका वेतन

Sun, 14 Apr 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले में 2509 मरीजों का हुआ उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। जिले के नौ सामुदायिक एवं 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले के निरीक्षण में तीन चिकित्सक व 14 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने अनुपस्थित मिले चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएमओ ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंसड़ी व पचपेड़वा में आयोजित आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. मेहतॉब आलम, डॉ. शहंशाह आलम व डॉ. संगीता पांडेय सहित 17 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए सीएमओ ने सभी का वेतन रोक दिया है। सभी लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान भव मेले में 2509 मरीजों का उपचार किया गया है। उन्होंने सभी अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि आयुष्मान भव मेले के आयोजन में किसी भी तरह की लापरवाही कदापि न बरती जाए। मेले में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए। निरीक्षण के समय डॉ. सुरेंद्र कुमार व डाॅ. विजय कुमार सहित तमाम चिकित्सक व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें