फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: किशोर की हत्या में तीन सगे भाई गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा। क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में 13 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में तीन अन्य आरोपी दिनेश यादव, उमेश यादव व रमेश यादव को भी बुधवार को गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों सगे भाई हैं और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की सरिया और ब्लेड बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक त्रिलोकपुर गांव निवासी सावित्री देवी ने आठ मई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनका पुत्र राजकुमार घर के सामने खेलते समय अचानक लापता हो गया था। एसपी विकास कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में जानकारी हुई कि सात मई की शाम राजकुमार तालाब से लौट रहा था। इसी दौरान किसी बात पर उसने गाली दे दी, जिससे आरोपी नाराज हो गए। आक्रोश में आकर उन्होंने राजकुमार को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी कनपटी पर लोहे की सरिया से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पास के गड्ढे में डालकर पुआल और झाड़ियों से ढक दिया गया। एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें