फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धान चाेरी के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। धान चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। देहात कोतवाली की पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी विकास कुमार ने सोमवार को बताया कि भगवतीगंज निवासी मनीष कुमार उर्फ मंटू जायसवाल ने 22 दिसंबर को देहात कोतवाली में तहरीर दी थी कि भगवतीगंज स्थित उनके गाेदाम से धान के कुछ बोरे चोरी हो गए हैं। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ सिटी बृजनंदन राय व देहात कोतवाल दुर्गेश कुमार सिंह की टीम ने विशुनापुर क्राॅसिंग की तरफ जाते एक ई रिक्शा पर सवार व्यक्तियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

ई रिक्शा पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मंगल प्रसाद निवासी रमनगरा कोतवाली देहात व पवन कुमार और आगे बैठे चालक ने अपना नाम राम अवतार यादव निवासी जोरावरपुर बताया। रात में धान ले जाने का कारण पूछा गया, तो गोदाम से धान चोरी करने की बात स्वीकार की। बताया कि उसी धान को बेचने ले जा रहे हैं। पुलिस टीम ने दो बोरा धान (एक में 32 किलोग्राम व दूसरे 35 किलोग्राम) व ई रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें