फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना नोटिस आरसी जारी होने पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। वाणिज्य कर के बकाये में बिना नोटिस आरसी जारी होने पर व्यापारियों ने सख्त नाराजगी जताई है। व्यापारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम पवन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश पाहवा, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री विजय अग्रवाल, राजन जायसवाल, सहजप्रीत सिंह, ताराचंद अग्रवाल, संतोष गुप्त व दिनेश कुमार आदि ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि वाणिज्य कर विभाग से व्यापारियों को पहले कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। सीधे आरसी जारी कर 15 दिन में बकाया भुगतान का निर्देश दिया गया है। व्यापारियों पर दबाव बनाकर बकाया जमा करने के लिए उन्हें बाध्य किया जा रहा है। व्यापारियों ने डीएम से मांग की कि विभाग के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए एक माह का समय दिया जाए, तब तक बकाया वसूली के लिए जारी आरसी को स्थगित किया जाए।
डीएम ने व्यापारियों को सुझाव दिया कि शासन स्तर से राजस्व वसूली का आदेश जारी किया गया है। सभी व्यापारी समय से वाणिज्य कर का बकाया जमा कराएं, ताकि राजस्व लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें