बलरामपुर। रेहरा बाजार थाने की पुलिस ने चोरी से मिट्टी खनन करके बेचने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि ग्राम मसीहाबाद मे यार मोहम्मद निवासी ग्राम मसीहाबाद पूरबडीह थाना रेहरा बाजार के खेत से मिट्टी खोदी गई थी।
जेसीबी चालक सगीर अंसारी निवासी विलासपुर नरकटियागंज थाना रामनगर जिला पश्चिमी चंपारन बेतिया बिहार, डंपर चालक मोहम्मद हुसैन निवासी झंझार थाना कटरा जनपद श्रावस्ती, दूसरे डंपर के चालक संदीप यादव निवासी पिपरा थाना उतरौला को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि पकड़े गए चालकों ने बताया कि जेसीबी व डंपर रणजीत वर्मा उर्फ गेट बाबू निवासी कुर्मियनडीह जाफराबाद थाना रेहरा बाजार का है, उन्होंने ही इस खेत में मिट्टी खोदकर ले जाने के लिए कहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)