फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सरकारी कार्रवाई का डर दिखाकर मदरसों से वसूली, तीन गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात पुलिस ने मदरसों और निजी संस्थानों में सरकारी कार्रवाई का भय दिखाकर अवैध वसूली करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सरकारी योजना से जुड़ा बताकर संस्थानों में अग्निशामक यंत्र लगाने का दबाव बनाते थे और मनमानी रकम वसूल करते थे। पुलिस ने शनिवार को गोंडा के गौहानी तरबगंज के देवेश कुमार पांडेय के साथ अंबेडकरनगर के सखौना पीरपुर थाना भीटी निवासी दिनेश दुबे व निखिल दुबे को फुलवरिया बाईपास के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अगया खुर्द निवासी मैनुद्दीन ने शुक्रवार को बताया कि वह गांव के मदरसे में खजांची के रूप में कार्य करते हैं। 12 मई की दोपहर तीन युवक मदरसे पहुंचे और खुद को सरकारी योजना से जुड़ा बताते हुए तत्काल अग्निशामक यंत्र लगवाने का दबाव बनाने लगे। मैनुद्दीन ने बताया कि उस समय पैसे न होने के कारण उन्होंने यंत्र नहीं लगवाया। इसी दौरान आरोपियों ने पास के देवरिया मुबारकपुर स्थित मदरसे में पहुंचकर भी कार्रवाई का डर दिखाया और वहां से ऑनलाइन छह हजार रुपये वसूल कर दो अग्निशामक यंत्र जबरन लगवा दिए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फायर एक्सटिंग्विशर लगाने का काम करते हैं और मदरसों, प्राइवेट स्कूलों तथा अन्य निजी संस्थानों में जाकर सरकारी नियमों और कार्रवाई का हवाला देकर लोगों पर दबाव बनाते थे। जो लोग मना करते थे उन्हें कार्रवाई का भय दिखाया जाता था और तय कीमत से अधिक धन वसूला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें