फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: युवती से छेड़खानी, चालक ने थाने में खड़ी कर दी बस

Fri, 15 May 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रयागराज से गोंडा होते हुए बलरामपुर आ रही रोडवेज बस में एक युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बस में मौजूद यात्रियों और स्टाफ के विरोध के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। युवती के रोने पर चालक और परिचालक बस को सीधे नगर कोतवाली ले गए, जहां पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो की बस बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे बलरामपुर पहुंच रही थी। इसी दौरान बस में सवार करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति बार-बार पास बैठी लगभग 22 वर्षीय युवती को हाथ-पैर से छूकर परेशान कर रहा था। युवती के विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माना। बस में मौजूद यात्रियों और स्टाफ ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उल्टा बदतमीजी करने लगा। लगातार उत्पीड़न से युवती काफी घबरा गई और रोने लगी।
स्थिति बिगड़ती देख चालक बृजेश यादव और परिचालक ने साहस दिखाते हुए बस को सीधे नगर कोतवाली पहुंचा दिया। कोतवाली पहुंचने पर चालक-परिचालक ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें