फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कल से शहर में होगी बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर टाउन से चलने वाले फीडर के जर्जर तारों, पोल व बॉक्स बदलने का कार्य 30 जुलाई से सात अगस्त तक किया जाना है। प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से शाम चार तक ये कार्य कराए जाएंगे। अधिसासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर अजय सिंह ने बताया कि 30 व 31 जुलाई को वीर विनय चौराहे पर 400 व 100 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्य के दौरान चौराहे से सराय फाटक तक दाईं ओर बिजली बंद रहेगी। वीर विनय चौराहे पर दो व तीन अगस्त काे नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इस दौरान वीर विनय चौराहे से पूरब टोला पुलिस चौकी तक बाईंं ओर की बिजली काटी जाएगी। पांच, छह व सात अगस्त को मेमोरियल अस्पताल के पास 400 केवीए, तिकोनिया पार्क के पास 250 केवीए, नगर पालिका रोड पर 100 व 250 केवीए, नगर पालिका के पास 400 केवीए और घासमंडी के पास 100 केवीए वाले ट्रांसफाॅर्मर बदले जाएंगे। इस दौरान आसपास क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें