फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नीतू की तरह छांगुर की एक और महिला से थी करीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अवैध धर्मांतरण कराने में छांगुर के साथ काम करने वाली एक और महिला की भूमिका एटीएस की जांच में सामने आई है। वह भी नीतू उर्फ नसरीन की ही तरह छांगुर की करीबी है, जो खासतौर पर महिलाओं व बच्चों को निशाना बनाकर धर्म परिवर्तन कराती थी।
विज्ञापन

छांगुर की दूसरी महिला सहयोगी ग्राउंड नेटवर्क का अहम हिस्सा थी।
छांगुर के निर्देश पर कई संवेदनशील इलाकों में जाकर धार्मिक सभाओं और गुप्त बैठकों का आयोजन करती थी। एटीएस को जांच में उसके खिलाफ कई अहम जानकारी मिली हैं। एसटीएफ ने अपनी जांच रिपोर्ट में महिला के बारे में संकेत दिया था, यह अलग बात है कि उसे नामजद नहीं किया गया था।

छांगुर के उत्तराखंड कनेक्शन से विदेशी लिंक की खुल रही पोल ः एटीएस को धर्मांतरण रैकेट के उत्तराखंड के जुड़ाव की जानकारी मिली है, जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। उत्तराखंड में हाल के दिनों दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों का सीधे छांगुर से जुड़ाव बताया जा रहा हे।
विज्ञापन


गिरफ्तार युवकों के मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड से अंतरराष्ट्रीय साजिश के संकेत मिले हैं। इनमें पाकिस्तान के कुछ संपर्क सूत्रों की बात सामने आई है, जिनके माध्यम से फंडिंग और प्रोपेगेंडा फैलाने की योजना बनाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि छांगुर ने उत्तराखंड में भी कुछ संपर्कों के जरिये गतिविधियां तेज कर रखी थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें