फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश, अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन -संशोधित

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। कुरान शरीफ के संबंध में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा दिए गए बयान से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश बढ़ रहा है। जिला मुख्यालय व उतरौला में उलेमा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपकर वसीम रिजवी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी के नेतृत्व में सैय्यद अहमद रजा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, डॉ. हाजी इकबाल अहमद, शफीक अहमद व फैसल खान आदि ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम एके शुक्ल को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि कुरान शरीफ के 26 आयतों को हटाने के संबंध में वसीम रिजवी द्वारा दायर की गई याचिका निंदनीय कृत्य है। धार्मिक पुस्तकों में किसी भी तरह का बदलाव करने का अधिकार किसी को नहीं है। इस कृत्य से देश की सामाजिक समरसता एवं अखंडता को खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

इन लोगों ने राष्ट्रपति से वसीम रिजवी को गिरफ्तार किए जाने, सर्वोच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका को अस्वीकार किए जाने तथा वसीम रिजवी को सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं को समाप्त किए जाने की मांग की है।
इसी तरह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नदीम काजी व लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसडीएम उतरौला डॉ. नागेंद्र नाथ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कुरान शरीफ की 26 आयतों के खिलाफ याचिका दायर करने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने तथा उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें