फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के स्वागत में हुआ खूब धूमधड़ाका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में नए साल का स्वागत खूब धूमधड़ाके से किया गया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर रात भर जश्न मनाया गया। पार्टियों में बड़े-बूढ़ों के साथ बच्चों ने भी खूब धमाल मचाया। नए साल को लेकर युवाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने भांगड़ा व राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

नए साल की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम से ही कार्यक्रमों का आयोजन शुरु हो गया। होटलों और विभिन्न संस्थाओं के कार्यालयों में पार्टियों का आयोजन कर लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। सिविल लाइन में किड्स डांस प्रतियोगिता हुई। रिद्धी व वैष्णवी ने सरस्वती वंदना से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने भांगड़ा, राजस्थानी लोकनृत्य, कत्थक, डांडिया व हिपॉप आदि प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में अरविंद, रीता, अनीता, संतोष व कांशीराम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नगर के सन बीम्स पब्लिक स्कूल में नए वर्ष की पूर्व संध्या पर पार्टी हुई। इसमें बच्चों ने नृत्य व गीत के साथ अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के निदेशक विकास सिंह राठौर ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

इसी तरह जीसस एंड मैरी इंटर कालेज व पॉयनियर पब्लिक स्कूल में भी नए वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। जीसस एंड मैैरी इंटर कालेज में डायरेक्टर क्रेग बटरफील्ड ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बच्चों ने खूब धूमाल मचाया। पायनियर पब्लिक स्कूल में भी निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने बच्चों को नए वर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें