फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदलेगा मिजाज, होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। नए साल पर जिले के लोगों को खराब मौसम के दौर से गुजरना पड़ सकता है। मौसम में बदलाव आने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने मंगलवार को बताया कि नए साल के पहले सप्ताह में ही मौसम में बदलाव आ सकता है। पूर्वा हवा चलने से मध्यम से घने बादल छाए रहने के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर तीन व चार जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम साफ होने पर दिन में धूप निकलेगी। सुबह में धुंध व कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि यह वर्षा रबी फसलों की सिंचाई के लिए लाभप्रद साबित होगी। आगामी सप्ताह में औसतन अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आद्रता 80 से 85 प्रतिशत रहने की संभावना है। बीते कई दिनों से कड़ाके के ठंड से लोगों का हाल बेहाल था। मंगलवार को सुबह धूप निकली और लोगों ने छतों व घर के लॉन में बैठक धूप का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें