फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खल रही बाल रोग व स्त्री रोग चिकित्सकों की कमी

Mon, 25 May 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर के सीएचसी श्रीदत्तगंज में मरीज देखते चिकित्सक ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक में शामिल होने के बाद भी श्रीदत्तगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं सुधर रही हैं। आकांक्षी ब्लॉक के सीएचसी में स्त्री रोग व बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी मरीजों को खल रही है। अल्ट्रासाउंड मशीन इंस्टॉल न होने के कारण जांच ठप है। ऐसे में मुफ्त इलाज की आस में आने वाले गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन



शासन स्तर से श्रीदत्तगंज ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक की सूची में रखा गया है, ताकि इस ब्लॉक में स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया जा सके। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों के गंभीर न होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। वर्षों बीत गए, लेकिन आज तक सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है। बाल रोग व स्त्री रोग चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण जच्चा-बच्चा को बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाता है। फिजिशियन चिकित्सक मामला गंभीर होते हुए जिला अस्पताल या हायर सेंटर रेफर कर देते हैं, ऐसे में मरीजों को बेवजह परेशान होना पड़ता है। अस्पताल में करीब छह महीने से अल्ट्रासाउंड मशीन रखा है, लेकिन इंस्टॉल नहीं कराया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को बाहर निजी केंद्रों से जांच करानी पड़ती है। स्थानीय निवासी मोहित व बलवीर सिंह ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक में चिकित्सा सुविधाओं में तेजी से सुधार होना चाहिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सकों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उपलब्ध संसाधनों के सहारे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

डेंटल हाइजीनिस्ट व ऑप्टोमेट्रिस्ट देखते हैं मरीज
सीएचसी में दंत रोग व नेत्र रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती नहीं है। दंत रोगियों का इलाज डेंटल हाइजीनिस्ट व नेत्र रोगियों का इलाज ऑप्टोमेट्रिस्ट के भरोसे हैं। दांत दर्द, आंख लाल होने सहित छोटी-मोटी बीमारी की दवा तो मिल जाती है, लेकिन गंभीर मरीजों को निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें