फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कॉकरोच बनकर दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 25 May 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के विकास भवन में काॅकरोच बनकर गंदगी साफ करते वरिष्ठ फैकल्टी हरकीरत सिंह ।-स्रो - फोटो : मादा तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर ले जाते वनकर्मी।
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला पंचायत रिसर्च सेंटर (डीपीआरसी) के वरिष्ठ फैकल्टी हरकीरत सिंह ने अनोखी पहल की। उन्होंने कॉकरोच का स्वरुप धारण कर गांव-गांव और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया। उनके इस अनूठे अंदाज ने बच्चों से लेकर युवाओं और ग्रामीणों तक का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन




हरकीरत सिंह ने लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए बताया कि गंदगी ही कॉकरोच और अन्य बीमारियों को जन्म देती है। यदि आसपास साफ-सफाई रखी जाए तो बीमारियों से बचाव संभव है। अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने तथा नियमित सफाई करने के लिए प्रेरित किया। डीपीआरसी के इस रचनात्मक प्रयास की क्षेत्र में सराहना हुई। ग्रामीण प्रमोद कुमार, राहुल व वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सामान्य भाषणों की अपेक्षा यह तरीका लोगों पर अधिक प्रभाव छोड़ गया। बच्चों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें