फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महिला ने दबंगों पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप

विज्ञापन
बलरामपुर तहसील सभागार में जन सुनवाई करते डीएम विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर तहसील सभागार में शनिवार को डीएम विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले पीड़ितों की शिकायत सुनी। इस दौरान डीएम ने बिना नक्शा स्वीकृति के अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। तीनों तहसीलों में 105 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें सिर्फ 12 का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

सदर तहसील में सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम कोयलरा निवासी साकरून ने डीएम को प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने कहा कि मेरी जमीन दबंग हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। देहात कोतवाली में एक दिसंबर को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। साकरून ने डीएम से बताया कि गाटा संख्या 542 में मेरे स्व. पति जाकिर अली का 0.092 और गाटा संख्या 544 में 0.026 हेक्टेयर जमीन है। बच्चों के साथ मेरा भी जमीन में हिस्सा है। विपक्षी ने मेरी भी जमीन बेच दी। मेरी जमीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के पास है, जिससे जमीन की कीमत अधिक है। इसीलिए मेरी जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम ने सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्त को मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रतनपुर के ग्रामीण छैल बिहारी, राम पीतांबर, बालेश्वर, रामअनुज, कृपाराम व अवधराम आदि ने खलिहान वाली जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने का प्रार्थनापत्र दिया। ग्राम सेखुईकला निवासी रेशमी सिंह ने लेखपाल पर मनमानी बरतने का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम पीलीभीत निवासी नानबाबू व ग्राम बिजलीपुर निवासी तिलकराम ने जमीन पैमाइश कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम देवपुरा निवासी संचित ने घर से बेदखल किए जाने की शिकायत की। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 59 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने जमीन से जुड़े मामलों का निस्तारण कराने के लिए मौके पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम भेजकर निस्तारण की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
एडीएम ने की सुनवाई
तुलसीपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने शनिवार को तुलसीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई की। यहां 26 प्रार्थना पत्र आए, चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे मामलों का निस्तारण कराने के लिए मौके पर पुलिस व राजस्व टीम भेजी गई। इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार जयंत व सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
पुराने गेट पर लटक रहा ताला
उतरौला। एसडीएम अभय कुमार सिंह व सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई की। आदिल हुसैन ने प्रार्थना पत्र दिया कि तहसील के पुराने गेट पर ताला लटकने से वादकारियों को परेशानी हो रही है। यहां 20 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें तीन का निस्तारण हो सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें