फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो माह से अटकी दूध व पनीर की जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
नगर के मुख्य बाजार ​स्थित राम मिष्ठान भंडार की दुकान। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के चौक में स्थित राम मिष्ठान भंडार में खाद्य पदार्थों में मिलावट की तीन बार पुष्टि होने के बावजूद बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई है। इससे खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, विभाग ने करीब दो महीने पहले प्रतिष्ठान से दूध और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट अब तक अटकी है।
विज्ञापन

सितंबर के अंतिम सप्ताह में विभाग ने प्रतिष्ठान से दूध व पनीर के नमूने प्रयोगशाला भेजे थे। इससे पहले रसमलाई, पेड़ा और पनीर के नमूने फेल हो चुके हैं। लगातार मिलावट की पुष्टि के बाद भी दूध-पनीर की लंबित रिपोर्ट को लेकर विभाग की निष्क्रियता पर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। रिपोर्ट न आने और कार्रवाई में सुस्ती ने लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है। नोटिस जारी होने के बावजूद दुकान रोज की तरह खुल रही है और बिक्री जारी है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि तीन-तीन बार मिलावट साबित होने के बाद भी दुकान का ऐसे ही चलते रहने के पीछे की वजह विभागीय मिलीभगत है। टैक्स अधिवक्ता आरएन शुक्ल का कहना है कि बिक्री पर रोक लगाई जानी चाहिए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) गिरजेश कुमार दुबे ने कहा कि रिपोर्ट लंबित है। रसमलाई में मिलावट की पुष्टि पर नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सात दिनों का मौका दिया गया है। कार्रवाई के लिए जरूरी नियम पूरे किए जा रहे हैं। उधर, सेवानिवृत्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी शुक्ल कहते हैं कि लगातार नमूने फेल होने की स्थिति में दोषी प्रतिष्ठान पर अस्थायी निलंबन या बिक्री पर रोक जैसी तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए थी, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत को जोखिम से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें