फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नौ पीएमश्री विद्यालयों की दीवारें और फर्श भी देंगी शिक्षा का संदेश

Thu, 16 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के नौ परिषदीय पीएमश्री विद्यालयों की दीवारें शिक्षा का संदेश देंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने, पाठ्यक्रमों से जुड़े सूत्र और वाक्य दीवारों पर लिखे जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों को अलग से बजट दिया गया है।
विज्ञापन

इस पहल से अब विद्यालयों में बिल्डिंग ऐज लर्निंग एड (बाला) फीचर्स के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई होगी। छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए दीवारों पर वर्णमाला, फल-फूल, पशुओं की आकृतियां बनाई जाएंगी, वर्णमाला बोर्ड भी लगेगा। घूमती पृथ्वी की आकृति और नक्शे लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों को खेल-खेल में मनोरंजक ढंग से पढ़ाई कराई जाएगी।
इसके लिए सभी नौ विद्यालयों को 30-30 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। जिले में इसके अंतर्गत 2.70 लाख रुपये खर्च होंगे। बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि विद्यालयों में यह कार्य 15 दिनों के भीतर कराया जाएगा। दीवारों के साथ फर्श पर लगे टाइल्स पर भी आकृतियां बनाई जाएंगी। बीएसए ने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इसको लेकर निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें