फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नहीं निकली धूप, सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
बलरामपुर के पेहर बाजार में अलाव तापते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में शनिवार को कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। पूरे दिन धूप नहीं निकली और सर्द हवा से ठिठुरन बनी रही। जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बर्फीली हवा के कारण लोग घरों में दुबके रहे। सड़क और बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही ठंड का असर महसूस किया गया। आसमान में बादल छाए रहे, धूप न निकलने और सर्द हवा से लोग ठिठुरते नजर आए। शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव के पास बैठे नजर आए। चौराहों, बस स्टैंड, अस्पताल और बाजारों में अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव करते दिखे। ठंड के कारण दिहाड़ी मजदूर और छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित रहा। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप बना रह सकता है। लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।
उतरौला में बाजारों में भीड़ कम रही। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शाम सात बजे बाजारों में सन्नाट पसर गया। दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए। पेहर बाजार में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर बैठे नजर आए। महराजगंज तराई में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने से राहगीर परेशान दिखे। क्षेत्रवासी प्रमोद, राहुल व सुरेश आदि ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है। एसडीएम राकेश कुमार जयंत ने सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें