फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आठ घंटे अंधेरे में रहा शहर, 20 हजार लोग रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के नाम पर शनिवार को नगर में आठ घंटे बिजली कटौती की गई। इससे शहर की करीब 20 हजार आबादी पूरे दिन परेशान रही। विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर से जुड़े शहर के कई मोहल्लों में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। घरेलू कामकाज के साथ व्यापार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

पोल-तार शिफ्टिंग के लिए बिजली विभाग की तरफ से नगर के कुछ मोहल्लों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली काटने की सूचना दी गई थी। 10 बजते ही सिविल लाइन, पहलवारा, वीर विनय चौराहा, चौक रोड, नगर पालिका रोड, तुलसी पार्क, झारखंडी, छोटा धुसाह, खमौवा और विशुनापुर समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। चार बजे बिजली आनी थी लेकिन छह बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इतनी देर तक बिजली गुल रहने ने पानी की आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग, हीटर व गीजर सब ठप हो गए। लोग ठंड से बेहाल नजर आए।
नगरवासी रमेश गुप्ता ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के इतनी लंबी कटौती से मुश्किल हुई। सीमा वर्मा ने कहा कि घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग हैं, बिजली न होने से पूरा दिन बेहद कठिनाई भरा रहा। चौक रोड के दुकानदार इरफान अली ने कहा कि दुकान बंद होने से ग्राहक भी कम आए। पूरा दिन नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

फुलवरिया बाईपास चौराहे के पास 33 केवी लाइन का पोल और तार शिफ्ट कराने का कार्य चल रहा था, इसी कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

-अजय सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें