फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आंधी ने बढ़ाई मुश्किल, 14 घंटे गुल रही 350 गांवों की बिजली

Fri, 29 May 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-28-बलरामपुर के गैसड़ी में तेज हवा के कारण उड़ा टीन शेड ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। आंधी-बारिश से जहां उमस व गर्मी से राहत मिली है, वहीं बिजली कटौती की समस्या से परेशानी भी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार रात आई आंधी से जिले के 350 गांवों में 14 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। गांवों में बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में मौसम बदलने के साथ लोगों को नौतपा के कहर से राहत मिल गई है। तेज हवाएं चलने से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं उमस से भी छुटकारा मिला है। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बृहस्पतिवार की रात तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी चलते ही जिला मुख्यालय, गैसड़ी, तुलसीपुर व हरैया सतघरवा क्षेत्र में बत्ती गुल हो गई। रात में गई बिजली दोपहर बाद बहाल हुई। जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन, नौशहरा, नीलकोठी, अचलापुर, खमौवा, पहलवारा, पूरबटोला, टेढ़ी बाजार व चिकनी मोहल्ले में आंधी आते ही बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। ऐसे में उपभोक्ताओं की नींद खराब हुई। महराजगंज तराई क्षेत्र में तेज आंधी से 17 घंटे से बाधित रही। विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर के हरैया फीडर से बदलपुर, उदईपुर, छतुवापुर, दुदुरा, कोहरौड़ा, रतनपुर, केवलपुर, बड़वा, खैराखैरी, अलाहडीह, लालनगर सिपहिया, प्रेमनगर व जुम्मनडीह सहित 50 गांवों में बृहस्पतिवार की रात 12:00 बजे से विद्युत सप्लाई ठप रही। उपभोक्ता अशोक कुमार, प्रभुदयाल, सलाहुद्दीन, अब्दुल अजीज, मेहीलाल व झब्बू ने बताया कि रात में बिजली कटने से बहुत परेशानी हुई। सुबह मोटर से पानी नहीं मिल पाया। ऐसे में दैनिक कार्य के लिए परेशान होना पड़ा। जेई दयाराम ने बताया कि रात में तेज आंधी से कुछ फाल्ट आ गया, इसलिए आपूर्ति बंद थी। लाइनमैन को भेज कर फाल्ट सही कराया गया है। इसी तरह हरैया सतघरवा क्षेत्र के तीन विद्युत फीडर से 300 गांवों में 14 घंटे बिजली गुल रही। क्षेत्र में स्थित चौधरीडीह फीडर, बरदौलिया फीडर व महमूदनगर फीडर से मोतीपुर कला, धन्नीडीह, बिनोहनी कला, रतनवा, भटपुरवा, रामडीह, सुल्ताना, मटयरिया, चौधरीडीह सहित 300 गांवों में बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आई। ग्रामीण रामकुमार, मोहनलाल, महेंद्र कुमार, रमेश व स्वामी दयाल ने बताया कि 14 घंटे बिजली न होने से मोबाइल व इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं, ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भेजकर किया गया सावधान
मौसम विभाग की तरफ से मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भेजकर लोगों को सावधान किया गया। रात में मोबाइल पर अलर्ट अलार्म बजने के साथ मौसम की चेतावनी दी गई। मैसेज में आंधी, बिजली गिरने व बारिश से बचाव के लिए सचेत किया गया। जिला आपदा सलाहकार अरुण सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिर सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया जा रहा है।

फोटो-28-बलरामपुर के गैसड़ी में तेज हवा के कारण उड़ा टीन शेड ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें