फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छोटी-बड़ी चुनौतियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है एनसीसी

Fri, 29 May 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-32- जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी कैडेट को बैच लगाते अति​थि। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। एनसीसी कैडेटों के बहुआयामी व्यक्तित्व विकास में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की अहम भूमिका है। यह युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ एनसीसी का प्रशिक्षण भी लेना चाहिए।
विज्ञापन


यह बातें जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए 51वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने कहीं। उन्होंने कहा कि एनसीसी देश के युवाओं का सबसे बड़ा संगठन है। एनसीसी कैडेटों को समय का पाबंद बनाता है और छोटी-बड़ी चुनौतियों में भी शांत रहकर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने कहा कि आवासीय शिविर कैडेटों को उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकालकर मानसिक दृढ़ता और सामूहिक जीवन जीने की कला सिखाता है।
इस दौरान कर्नल पटवाल ने ड्रिल, फायरिंग, लिखित परीक्षा, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, भाषण, क्विज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट उदयभान पांडेय ने किया। इस अवसर पर एडम ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार, मेजर एएच खान, एनसीसी अधिकारी लईक अंसारी, अतुल कुमार, सूबेदार मेजर विनय घोष, सूबेदार नंद सिंह एवं बीएचएम रजनीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें