फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्टीम पावर हाउस का किया घेराव, फीडर बंद कराए

विज्ञापन
बलरामपुर के स्टीम पावर हाउस में प्रदर्शन करते ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली कटौती एवं विभागीय कर्मियों के कार्य व्यवहार से नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह दस बजे स्टीम पावर हाउस का घेराव कर प्रदर्शन किया। कर्मचारी व अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पावर हाउस से संचालित सभी फीडरों को बंद करा दिया। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया। इस दौरान देहात कोतवाली से पुलिस टीम भी बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

बलरामपुर के स्टीम पावर हाउस से संचालित तुलसीपुर फीडर द्वारा करीब 80 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इस फीडर के बिजलीपुर, सिसई, बेनीजोत, खदगौरा, बेलहा, सेमरहना, गुरचाही, गांगनार, लालनगर, रमईडीह व चक्कवा आदि गांवों में पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके विरोध में रविवार सुबह कई गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने पावर हाउस का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही पावर हाउस से संचालित फीडरों को बंद करा दिया। इससे करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
ग्रामीण अखिल पांडेय, लल्लू पांडेय, रीशू, ओम प्रताप सिंह, श्याम बाबू, मानवेंद्र, राहुल, वीरू, रमन, बसंत, अजेत, आशीष, रमन व सतीश आदि ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली कटौती भी बढ़ गई है। एक सप्ताह से दिन-रात बिजली न रहने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। रविवार को पूरी रात बिजली गायब रही। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लाइनमैन पर पैसा मांगने और जेई का कार्य व्यवहार सही न होने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। इन लोगों ने यह भी कहा कि पावर हाउस के अधिकारियों से संपर्क किया, तो फोन नहीं उठा। एक बार जेई का फोन उठा भी तो उन्होंने कहा कि हम ठेका नहीं ले रखे हैं, आप लोग किसी आदमी को लाइन ठीक करने के लिए बुला लो हम शट डाउन दिलवा देंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर अधिशाषी अभियंता स्टीम पावर हाउस पहुंचे। मौके पर देहात कोतवाली की पुलिस भी बुलाई गई। अधिशाषी अभियंता के समझाने और जल्द से जल्द आपूर्ति शुरू कराने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। दोपहर करीब दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।

सिविल लाइन में छह घंटे बाद बहाल हुई बिजली

नगर के सिविल लाइन मोहल्ले में रविवार को बिजली का तार बदलने के कारण छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप थी। सुबह 11 बजे बिजली काट दी गई। बिजली कटौती के कारण पूरे दिन मोहल्लावासी गर्मी से बेहाल रहे। शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें