फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में जुटी प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में प्रदेश सरकार जुटी हुई है। विकास के साथ लोगों को सरकारी योजनाओं का भी भरपूर लाभ मिल रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गांवों को बिजली से रोशन कर दिया गया है। गरीबों को पक्के मकान व रसोई गैस कनेक्शन देकर सरकार ने महिलाओं को चूल्हे के धुएं से निजात दिलाई है।
विज्ञापन

यह बातें तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सोमवार को सोहेलवा जंगल से सटे बनकटवा व बेली कला गांव में चौपाल को संबोधित करते हुए कही। केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से देश व उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। राशन कार्ड, विधवा, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवास व शौचालय जैसी तमाम योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है।
ऐसे पात्र जो इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं उन्हें भी इन योजनाओं का तत्काल लाभ उठाना चाहिए। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने विधायक को अपनी समस्याएं सुनाई।
विज्ञापन

विधायक ने सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। चौपाल में भाजपा जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, जिला मंत्री राम प्रसाद सिंह, प्रेम मित्तल, बूथ अध्यक्ष सोहन प्रताप वर्मा, रशीद खान व अनोखी प्रसाद सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें