फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हमेशा याद रखा जाएगा वीर पुलिसकर्मियों का बलिदान

विज्ञापन
बलरामपुर के पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते एसपी विकास कुमार ।-स्रोत: विभ
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस लाइन व एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 9वीं व 50वीं वाहिनी ने मंगलवार को सेवा के दौरान बलिदान होने वाले पुलिस कर्मियों के योगदान को याद किया। वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान को हमेशा याद रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी विकास कुमार ने शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पर कर्मियों के बलिदान को याद किया जाता है। उनका बलिदान सच्ची कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित करता है। पिछले एक वर्ष में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बलिदान हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को याद कर एसपी ने उनकी शौर्य गाथा सुनाई। इस दौरान एएसपी विशाल पांडेय, सीओ लाइन/तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी ज्योतिश्री, उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह, ललिया देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सीओ प्रशिक्षु कौस्तुभ त्रिपाठी ने पुष्प चक्र अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
एसएसबी 9वीं वाहिनी मुख्यालय पर कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय ने पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को याद किया। वर्ष 2025 के दौरान शहीद हुए पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के बलिदान की गाथा सुनाई। कहा कि यह दिन उन अमर वीरों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा व एकता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।
विज्ञापन

एसएसबी 50वीं वाहिनी मुख्यालय पर पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। कमांडेंट संजय कुमार ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था व जनता की सेवा में अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र बलों के वीर कर्मियों को याद किया। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उप कमांडेंट मुकेश कुमार गुर्जर, विकास कुमार सिंह व सहायक कमांडेंट रजत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें