फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
-बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर आवागमन करते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले का मौसम बुधवार रात हुई हल्की बारिश और फुहारों से सुहावना हो गया। रातभर रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी से उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बृहस्पतिवार सुबह मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि सुबह धूप निकली, लेकिन तपिश और भीषण गर्मी के हालात नहीं रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दिनभर बादल और धूप की आंख-मिचौली चलती रही, जिससे तपिश से राहत रही। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में कम रहा।
मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर बाजारों पर भी देखने को मिला। कुछ दिन पहले तक जहां दोपहर में सन्नाटा पसरा रहता था, वहीं बृहस्पतिवार को बाजारों में चहल-पहल रही। ग्राहकों की आवाजाही से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय कपड़ा व्यापारी रमेश गुप्ता ने बताया कि गर्मी की वजह से दोपहर में दुकान पर ग्राहक नहीं आ रहे थे, लेकिन बारिश के बाद मौसम ठंडा हुआ तो बिक्री में सुधार देखने को मिला है। किराना व्यापारी सुनील वर्मा ने कहा कि आज पूरे दिन बिक्री ठीक रही, ऐसे मौसम में व्यापार भी अच्छा चलता है।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय निवासी अजय यादव ने कहा कि लंबे समय से उमस से परेशान थे, हल्की बारिश ने राहत दी है और घर से बाहर निकलना भी आसान हो गया है। इसी तरह सीमा सिंह ने बताया कि मौसम अच्छा होने से बाहर निकलने में आसानी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्के बादल और छिटपुट बारिश की संभावना जताई है, जिससे मौसम फिलहाल राहतभरा बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें