फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राजभवन की फल-फूल व सब्जी प्रदर्शनी में दिखेंगे जिले के उत्पाद

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला कारागार में आलू की खोदाई करते बंदी। स्रोत जेल प्रशासन
विज्ञापन
बलरामपुर। फल, सब्जी और फूलों की राजभवन लखनऊ में होने वाली प्रदर्शनी में जिले के उत्पाद भी शामिल हाेंगे। 07 फरवरी से होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागी किसान 06 फरवरी को अपने उत्पाद के साथ राजभवन पहुंचेंगे। जिला कारागार में उगाई जा रहीं सब्जियों के साथ उद्यान विभाग से 09 किसान प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दुबे ने बताया कि प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में पूरे राज्य के किसान, उद्यमी और बागवानी प्रेमी शिरकत करेंगे। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में पचपेड़वा, तुलसीपुर आदि इलाकों में उगाए जा रहे फल, फूल और सब्जियों की खास किस्मों को देखने का मौका मिलेगा। फल, फूल और सब्जियों के इस मेले को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए किसानों, उद्यमियों एवं पुष्प प्रेमियों को अधिक संख्या में बुलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। जिले के किसानों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए तैयार किया जा रहा है।


पिछले साल कारागार के तीन कर्मियों को मिला था पुरस्कार
जेल अधीक्षक आरके सिंह व जेलर शैलेश कुमार सिंह सोनकर ने बताया कि पिछले साल कारागार के जिमीकंद को प्रथम तथा मूली व गांठ गोभी को तीसरा स्थान मिला था। इस बार की प्रतियोगिता में कारागार के कर्मचारी अशोक यादव, सोमनाथ पांडेय व प्रणव राय की टीम प्रतिभाग करेगी। लाल व सफेद आलू, कद्दू, घुइयां, देशी व विलायती गाजर, गांठ गोभी, चुकंदर, जिमीकंद, टमाटर, फूल व बंद गोभी, शलजम, लंबा व गोल बैंगन, मटर, मूली व सेम आदि शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें