फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 20 जुलाई से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया

Sat, 04 Jul 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत 20 जुलाई से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी और सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 18 सितंबर को अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों का चयन पूरी तरह ऑनलाइन सत्यापन और जिला स्तरीय जांच के आधार पर होगा।
विज्ञापन




जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 20 जुलाई से पहले विवरण पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, कक्षों की संख्या, सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट, बिजली, पेयजल, शौचालय, चारदीवारी, फर्नीचर तथा अन्य व्यवस्थाओं का विवरण परिषद के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित तहसील स्तरीय समिति विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्रों का चयन किया जाएगा। समय-सारिणी के अनुसार 20 जुलाई तक विद्यालयों को विवरण अपलोड करना होगा, 3 अगस्त तक भौतिक सत्यापन, 10 अगस्त तक रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड, 17 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा केंद्र सूची, 22 अगस्त से 1 सितंबर तक आपत्तियां, 7 सितंबर को संशोधित सूची, 14 सितंबर तक अंतिम आपत्तियां तथा 18 सितंबर को अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी की जाएगी। केंद्र चयन में सुरक्षा मानकों, आधारभूत सुविधाओं और निष्पक्ष परीक्षा संचालन की क्षमता को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें