फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बसपा का संगठन विस्तार पर जोर, चुनावी तैयारियाें पर चर्चा

Sat, 04 Jul 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के छपिया मदरहिया में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में नियामत अली, मोहम्मद शफी, मोहम्मद रफीक, दीन मोहम्मद, राजा अब्दुल रहमान, विजय मुर्तजा, रफीक सहित अनेक लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं देवीपाटन मंडल मुस्लिम समाज के कोऑर्डिनेटर इरफान अहमद खान ने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य कर रही हैं। बैठक में राजनीति में नफरत और भेदभाव के बजाय इंसाफ, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल गौतम, विधानसभा संयोजक रामफेर गौतम, अब्दुल रहमान, शफी खान, मुस्ताक खान, नियाज अहमद, मसूद, सलमान, शाहिद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें