फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संगम के पवित्र जल से बंदियों ने किया अमृत स्नान

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला कारागार में स्नान करते बंदी।-स्रोत: जिला कारागार
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला कारागार में शुक्रवार को बंदियों ने संगम के पवित्र जल से अमृत स्नान किया। जिला कारागार के कुंड में संगम का पवित्र जल मिलाकर बंदियों को अमृत स्नान कराया गया और उसके महत्व की जानकारी भी दी गई ।
विज्ञापन

कारागार अधीक्षक राम कुबेर सिंह ने कहा कि अमृत स्नान से तन व मन पवित्र होता है। बंदी रक्षक अभिषेक मणि त्रिपाठी को प्रयागराज भेजकर त्रिवेणी संगम से जल मंगाया गया। कारागार परिसर में कुंड को फूलों से सजाया गया। पूजा-अर्चना के बाद कलश में प्रयागराज का गंगा जल लिया गया और उसे कुंड में मिलाकर सभी बंदियों को अमृत स्नान कराया गया। जेलर शैलेश कुमार सिंह सोनकर ने बंदियों को मन की पवित्रता से सकारात्मक सुधार लाने की अपील की। कहा कि अमृत स्नान बंदियों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस दौरान डिप्टी जेलर देवकांत वर्मा, जन्मेजय सिंह गौर, शारदा देवी व कामता प्रसाद भार्गव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें