फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला पौधा, बैरंग लौटे ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पर्यावरण संतुलित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाने का अभियान जिले में चलाया जा रहा है। विभागीय उदासीनता के कारण अभियान परवान नहीं चढ़ रहा है। रविवार को पौधे देने के लिए ग्राम प्रधानों को कुवांना रेंज के दुल्हिनपुर बुलाया गया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ रेंज पहुंचे ग्राम प्रधानों को पौधा न होने की बात कहकर बैरंग वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन

सदर विकास के ग्राम पंचायत बरईपुर की ग्राम प्रधान गुड़िया देवी के प्रतिनिधि विनोद कुमार ने बताया कि गांवों में हरियाली लाने के लिए ग्राम पंचायत में अर्जुन, अरिकुल फर्मिल, इमली, कंजी, खैर, गोल्ड मोहर व सागौन के करीब 2214 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।
रविवार को कई गांव के ग्राम प्रधानों को कुवांना रेंज के दुल्हिनपुर पौधशाला बुलाया गया था। ग्राम प्रधान ट्रैक्टर-ट्रॉली व पिकप तथा मजदूरों के साथ पौधशाला पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि अभी पौधे उपलब्ध नहीं है बाद में आना। वाहनों का भाड़ा व मजदूरों की मजदूरी अपने जेब से देनी पड़ी। ग्राम प्रधानों ने डीएम से पौधे उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें