फोटो-27-बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद भाजपाई ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। भाजपा पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय अटल भवन में हुई। विधानसभा वार मंडलों में छूटे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनके सशक्त और प्रशिक्षित होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि इस महा अभियान में सक्रिय भागीदारी करें, ताकि वैचारिक रूप से और अधिक मजबूत बन सकें। अभियान के जिला संयोजक डॉ. अजय सिंह पिंकू ने बताया कि छूटे मंडल कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण 23 व 24 अप्रैल को तुलसीपुर में एवं 24 व 25 अप्रैल को बलरामपुर, उतरौला व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, वरुण सिंह मोनू, संजय शुक्ल, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, रामकृपाल शुक्ला, दुष्यंत चौधरी, सह मीडिया प्रभारी अवधेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, अटल वर्मा, सुरेश तिवारी व विनय मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।