फोटो-17-बलरामपुर चीनी मिल में नष्ट कराया जा रहा मादक पदार्थ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 किलो 982 ग्राम ड्रग्स को नष्ट कराया गया। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 67.89 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि ऑपरेशन दहन के तहत कोतवाली देहात, गौरा चौराहा, जरवा, गैसड़ी व पचपेड़वा थानों से जुड़े 21 अभियोगों में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है।
इसमें चरस, गांजा व स्मैक जैसे अवैध मादक पदार्थों को न्यायालय के आदेश के बाद नष्ट किया गया। इस दौरान सभी सुरक्षा और पर्यावरण मानकों का पालन किया गया। बलरामपुर चीनी मिल्स स्थित पावर प्लांट में उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर के माध्यम से पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई।