फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई मां की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नौ दिन तक शारदीय नवरात्र के दौरान पूजा पंडालों में स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमाओं की शोभायात्रा शनिवार को हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में भक्तिगीतों पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। राप्ती नदी में प्रशासन ने क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया।
विज्ञापन

नगर के वीर विनय चौराहे पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति के नेतृत्व में सभी प्रतिमाएं एकत्र हुईं। समिति की तरफ से दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों को सम्मानित किया गया। इसके बाद सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, एसपी विकास कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान, राज कुमार श्रीवास्तव, अविनाश मिश्रा व अजय सिंह पिंकू आदि ने विसर्जन शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
शोभायात्रा में श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए मां अंबे के भक्ति गीतों पर थिरक रहे थे। जुलूस नगर के परंपरागत मार्गों से होता हुआ राप्ती नदी के सिसई घाट पहुंचा। राप्ती नदी पर प्रतिमा विसर्जन के लिए दो क्रेन लगाए गए थे। क्रेन की मदद से श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ राप्ती नदी में प्रतिमा विसर्जन कीं।
विज्ञापन

इसके अलावा गैसड़ी, पचपेड़वा, तुलसीपुर, महराजगंज तराई, हरैया सतघरवा, ललिया, महदेइया बाजार, उतरौला, पेहर बाजार, रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर व गैड़ास बुजुर्ग आदि स्थानों पर भी हर्षोल्लास के साथ प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों व पवित्र सरोवरों में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें