फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संसद में उठाया बाढ़, स्वच्छ जल व ध्वस्त सड़कों का मुद्दा

विज्ञापन
सांसद में जिले का मुद्दा उठाते श्रावस्ती सांसद राम ​शिरोम​णि वर्मा।-स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रावस्ती सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने बृहस्पतिवार को संसद में बाढ़ की तबाही, स्वच्छ जल एवं पाइप लाइन डालने के बाद ध्वस्त हुई सड़कों का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने जिले के लिए विशेष पैकेज की मांग भी की।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जल ही जीवन है यह हम सब जानते हैं, इसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। भारत सरकार जल संसाधनों के संरक्षण, स्वच्छ जल, हर नल घर से जल, नदियों की साफ-सफाई जैसे तमाम दावे करती है। इसके बावजूद लोगों को पीने योग स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है।
जल प्रदूषण, औद्योगिक कचरे को बगैर मानक ट्रीटमेंट के नदियों में बहाया जाना गंभीर समस्या है। कहा कि श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के बलरामपुर और श्रावस्ती जिला आकांक्षी जनपद में आते हैं। जल जीवन मिशन की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। गांवों में खोदाई करके सड़कें ध्वस्त कर दी गईं, जगह-जगह तमाम गड्ढे हो गए हैं। जिन गांवों में पाइपलाइन बिछाई गई है उसका रख रखाव सही से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र की राप्ती नदी में हर साल बाढ़ आती है। क्षेत्र की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है। सैकड़ों गांवों जलमग्न हो जाते हैं। बड़ी-बड़ी सड़कें कटकर पानी में बह जाने के कारण आवागमन बाधिक हो जाता है। बंधे टूट जाने के कारण लोगों के घर नदी में समाहित हो जाते हैं। लोग बेघर हो जाते हैं और कई लोगों की जान तक चली जाती है। क्षेत्र में सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं। राप्ती नदी के दोनों तरफ बांधा बनाया जाए, साथ ही राप्ती की गहराई से सफाई कराई जाए। भारत सरकार टीम बनाकर बलरामपुर-श्रावस्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर स्थायी समाधान कराए। बाढ़ प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा
बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा चूल्हाभारी में बनी पानी टंकी का लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री के लोकार्पण के कुछ ही दिन बाद पूरी पानी टंकी ढह गई। इसी तरह अन्य स्थानों की स्थिति रहेगी तो लोगों को स्वच्छ जल कैसे मिलेगा। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें