फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: झूमते नाचते किया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

Wed, 08 Oct 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रीश्री नवदुर्गे शृंगार समिति बड़ापुल चौराहा की तरफ से दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा सोमवार की देर शाम धूमधाम से निकाली गई। विसर्जन यात्रा में शामिल भक्तगण गुलाल उड़ाते झूमते नाचते चल रहे थे। इस दौरान पूरा माहौल जय माता दी के जयघोष से गूंजता रहा। यात्रा का ठहराव राप्ती नदी के सिसई घाट पर हुआ, जहां भक्तों ने नम आंखों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन कर उन्हें विदा किया।
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा निकलने से पहले समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र विक्रम सिंह, संरक्षक शिवकुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष मनोज साहू, दीपक चौहान, संजय गुप्त, आशीष गुप्त आदि ने हवन-पूजन किया। इसके बाद यात्रा बड़ापुल चौराहा से निकलकर देवी दयाल तिराहा, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, चौक बाजार, सब्जी मंडी, वीर विनय चौराहा, आंबेडकर चौराहा, मेमोरियल हॉस्पिटल व मेजर चौराहा से काली थान होते हुए राप्ती घाट तक पहुंची। इसमें शामिल भक्त डीजे की धुन और भक्ति गीतों पर महिलाएं झूमते नाचते चल रहे थे। इस अवसर पर पूजा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. तुलशीष दूबे व आनंद कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें