फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पशु काराेबारी की हत्या कर शव जंगल के किनारे फेंका

विज्ञापन
बलरामपुर के अमघटी जंगल में रोती मृतक की पत्नी ।-संवाद
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर।
विज्ञापन

अमघटी जंगल में पशु कारोबारी कर्ताराम उर्फ करतू वर्मा (35) की हत्या कर दी गई। वह गोकुला बुजुर्ग (मौहरवा) के रहने वाले थे। सोमवार सुबह उनका शव नग्न अवस्था में मिला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक हत्या धारदार हथियार से की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वास्तविक स्थिति की जानकारी हो सकेगी। कर्ताराम के भाई राम भारत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य से यह प्रतीत हो रहा है कि शव को जंगल में फेंकने की कोशिश की गई है। किसी के आने की आहट पर उसे जंगल के किनारे फेंक कर हत्यारे भाग निकले।
राम भारत ने पुलिस को बताया कि उनके भाई कर्ताराम पशुओं की खरीद-बिक्री के साथ ही पशुओं का जड़ी-बूटी से इलाज भी करते थे। अमघटी गांव के ही एक व्यक्ति ने उनको रविवार देर शाम बुलाया था। वह घर से यही बताकर गए थे कि किसी का पशु बीमार है, इलाज करके अभी आते हैं। देर रात तक नहीं आए। खोजबीन की गई। कोई जानकारी नहीं हुई। सोमवार सुबह शव मिलने का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों की सूचना पर एक व्यक्ति से पूछताछ की। पता चला कि पशु का इलाज कराने के बाद उन्हें भेज दिया था। इसके बाद उनके एक शराब के ठेके के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ठेके पर भी जानकारी की गई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए हैं। हत्या में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
हत्या की खबर से पत्नी अचेत, पांच बच्चों का बुरा हाल
कर्ताराम के परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पुत्री राधा (15), रुक्मणी (12) और लक्ष्मी (11) वर्ष की हैं। पुत्र श्यामू (9) और गोलू (5) वर्ष के हैं। पति की मौत की खबर सुनते ही सुमित्रा देवी अचेत हो गईं। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
हत्या का मोटिव तलाशने में उलझी पुलिस
पशु खरीद-बिक्री के कारोबारी की हत्या का मोटिव तलाशने में पुलिस उलझ गई है। सोमवार दिनभर की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हत्या का कारण क्या हो सकता है? मृतक से जुड़े लोगों और हाल में व्यवसाय की पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में किसी से कोई कहासुनी या फिर किसी से विवाद की जांच भी हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह ने घटनास्थल की जांच की है।
विज्ञापन

मद्दौपुर बाजार पर टिकी पुलिस की नजर
हत्या के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ा है। मद्दौपुर बाजार में कर्ताराम की सक्रियता की जानकारी हुई है। अभी इस बारे में कोई ज्यादा जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार वहां एक परिवार में कर्ताराम का आना-जाना था।, जहां कुछ लोगों से कहासुनी की बात भी कही जा रही है।

बलरामपुर के अमघटी जंगल में रोती मृतक की पत्नी ।-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें