फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में प्रभावी है एचपीवी वैक्सीन

Sat, 01 Aug 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
छात्राओं के बीच अ​धिकारी
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में एचपीवी टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। टीकाकरण की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए उन्होंने सभी पात्र किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के समय तक एएनएम प्रियंका और रेखा की तरफ से 36 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश को निर्देशित किया कि टीकाकरण अभियान में किसी भी पात्र लाभार्थी को छूटने न दिया जाए। साथ ही अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और लाभ के बारे में जागरूक भी किया जाए। सीएमओ ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से प्रत्येक टीकाकरण सत्र में गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए पात्र किशोरियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में टीकाकरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। सीएमओ ने लोगों से अपील किया कि पात्र किशोरियों का समय पर टीकाकरण कराकर उन्हें गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें