फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की होगी नियमित निगरानी

Sat, 01 Aug 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, पीएमश्री एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब का प्रभावी संचालन न होने पर नाराजगी जताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बीईओ को नियमित निगरानी का निर्देश दिया है। बीएसए ने प्रतिदिन 10 विद्यालयों की समीक्षा किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, वार्डन और कंप्यूटर प्रशिक्षकों को निर्देश दिया है कि इन संसाधनों का नियमित संचालन कराया जाए। कहाकि राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर प्रतिदिन 10 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, छात्र उपस्थिति एवं शैक्षिक कैलेंडर के अनुरूप पाठ्यक्रम की प्रगति की समीक्षा होगी। जिन विद्यालयों का चयन समीक्षा के लिए किया जाएगा, वहां इंटरनेट ब्रॉडबैंड की समुचित व्यवस्था हर हाल में उपलब्ध रहे।
रिकरिंग मद में उपलब्ध कराई गई धनराशि से इंटरनेट, इनवर्टर और हेडसेट सहित सभी उपकरणों का सुचारु रूप से संचालन किया जाए, ताकि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से ऑनलाइन संवाद में किसी प्रकार की बाधा न आए। बीएसए ने कहा है कि समीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता मिलने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक अथवा वार्डन की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें