फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती व भांभर पहाड़ी नाले के बाढ़ का 100 गांवों पर कहर

विज्ञापन
बलरामपुर के मदरहवा गांव में बाढ़ के पानी में खड़े मवेशी। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। राप्ती व भांभर पहाड़ी नाले के बाढ़ का 100 गांवों पर कहर टूट रहा है। खरझार पहाड़ी नाले के बाढ़ में बीते दिन 10 परिवारों के घर बह गए। बेघर हुए परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरों के घर में रात काट रहे है। बारिश के बीच हरैया थाना क्षेत्र के महादेवबांकी खुर्द गांव में बिजली गिरी जिसमें बाल-बाल परिवार बच गया।
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियां राप्ती नदी व भांभर पहाड़ी नाले के बाढ़ से बढ़ गई है। भांभर पहाड़ी नाला गैसड़ी ब्लॉक के चित्तौड़गढ़ बांध से निकलता है। पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के चलते चित्तौड़गढ़ बैराज खोल दिया गया जिससे क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है।
भांभर पहाड़ी नाले व राप्ती के बाढ़ का पानी आ जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। मदरहवा, सुस्ता, बेलहसा, बखरकोटवा, मानपुर, भोजपुर, धोबहा, त्रिलोकपुर, चिऊटिहवा, मौलाडीह, सरदारडीह, लालपुर, जहदरिया, जमुवरिया, कल्लूडीह, मनकिया व चौकिया सहित 100 गांवों की सैकड़ों हेक्टेयर में लगी धान, गन्ना व अन्य फसलें बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति पर नजर रखे हुए है। शीघ्र ही क्षति का आंकलन करवाकर पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी।
उधर राप्ती का जलस्तर भी बढ़ रहा है। पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते राप्ती नदी खतरे के निशान 104.62 मीटर की तुलना में 104.85 मीटर तक पहुंच गई है जो खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर है।
बताया जा रहा है कि राप्ती का जलस्तर बढ़ रहा है। राप्ती का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बसे 300 से अधिक गांवों के लोगों को बाढ़ से होने वाली तबाही से जूझना पड़ेगा। थाना महराजगंज तराई के ग्राम लहेरी में खरझार पहाड़ी नाले में बीते दिन आई बाढ़ से 10 परिवारों की गृहस्थी बहाव में बह गई है।
प्रधान प्रतिनिधि देव नरायन वर्मा ने बताया कि अमृतलाल, मीरालाल, संपत, गनपत, उदयराज, कन्हैयालाल, उमानाथ, मंशाराम, राधेश्याम व कौशल्या सहित 10 लोगों के छप्पर के घर पहाड़ी नाले के बाढ़ में बह गए है। एसडीएम तुलसीपुर ने बताया कि हल्का लेखपाल राजीव यादव को क्षति का आंकलन करने के लिए भेजा गया है।
हल्का लेखपाल ने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। हरैया थाना क्षेत्र के महादेवबांकी खुर्द गांव में बारिश के बीच स्माइल के घर पर अचानक बिजली गिर गई। परिवार के लोग बाहर थे जो बाल-बाल बच गए। घर में रखा सामान झुलस गया है।
सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने ग्रामीणों से बताया कि हल्का लेखपाल को भेजा गया। हल्का लेखपाल मुस्ताक अहमद ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर रखने के लिए तीनों तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों व हल्का लेखपालों को निर्देश दिया गया है। कंट्रोल रूम से पल-पल की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें