फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नहर में बाइक गिरने से दूल्हे के भाई की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Mon, 11 May 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-12-करन गौतम।-फाइल फोटो
विज्ञापन
गैसड़ी। परिवार में शादी की खुशियां चल रही थीं। घर में बरात की तैयारी हो रही थी, रिश्तेदार जुटने लगे थे और उत्सव का माहौल था, लेकिन हादसे ने पलभर में सारी खुशियां छीन लीं। बाइक सहित नहर में गिरने से एक दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत गैसड़ी के राजाबाग डीह निवासी करन गौतम (21) रविवार देर शाम बड़े भाई पंकज के ससुराल बंजरिया सुगांव जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव से करीब 500 मीटर पहले नहर मोड़ के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में करन के सिर में गंभीर चोट लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को नहर से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें गैसड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर संतोष सिंह ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जिस घर से बरात निकलनी थी, वहां पसरा मातम
मृतक के बड़े भाई मोनू ने बताया कि बुधवार को बड़े पिता के बेटे संदीप की शादी थी और घर में बरात जाने की तैयारी चल रही थी। परिवार के लोग शादी की खुशियों में जुटे थे, लेकिन उससे पहले ही करन की मौत हो गई। मृतक करन अविवाहित थे और मुंबई में रहकर काम करते थे। वह करीब 15 दिन पहले ही घर आए थे। घटना के बाद मां सरस्वती, भाई मोनू, पंकज, जयचंद्र, फूलचंद और अर्जुन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय ने बताया कि हादसे की कोई नहीं दी गई और न ही किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें