फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 210 लाभार्थियों के खातों में पहुंची आवास की पहली किस्त

विज्ञापन
बलरामपुर के नगर पालिका सभागार में लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते एडीएम व अन्य ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 210 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशि की पहली किस्त भेजी गई। आवास के लिए धनराशि मिलने से लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

आदर्श नगरपालिका परिषद बलरामपुर के सभागार में लाभार्थियों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री का संबोधन सुना। जनपद बलरामपुर में कुल 210 पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला। इसमें बलरामपुर नगर के 31, उतरौला के 38, गैसड़ी के 74, पचपेड़वा के 35 और तुलसीपुर के 32 लाभार्थी शामिल हैं।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों को पहली किस्त मिल गई है, वह जल्द से जल्द आवास निर्माण शुरू करें, ताकि निरीक्षण के बाद उन्हें दूसरी और तीसरी किस्त भी समय से मिल सके। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पहली और दूसरी किस्त एक-एक लाख रुपये तथा तीसरी किस्त 50 हजार रुपये दी जाती है। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर पालिका के ईओ लालचंद्र मौर्य व अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें