फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो शावकों को अपने साथ ले गई मादा तेंदुआ, एक छूटा

विज्ञापन
-बलरामपुर के ​टिकुइया गांव के पास लगाया गया कैमरा।-संवाद
विज्ञापन
गौरा चौराहा/गैसड़ी (बलरामपुर)। भांभर रेंज के ग्राम मनकौरा भगवानपुर के मजरा टिकुइया में दिलीप पाठक के खपरैल के मकान में तेंदुए के तीन शावक मिले थे। शावकों की सुरक्षा के लिए पूरी रात वन विभाग की टीम चौकसी करती रही। चार वन कर्मियों को तेंदुए के शावकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ट्रेकिंग कैमरे में दो शावक ले जाते हुए मादा तेंदुआ कैद हुई है।
विज्ञापन

तुलसीपुर एसडीएम अभय कुमार सिंह ने टिकुइया गांव का भ्रमण किया और ग्रामीणों के साथ वन कर्मियों से बातचीत की। वन विभाग ने गांव में चार ट्रेकिंग कैमरा लगाए और आसपास की लाइटों को बंद करा दिया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार के मुताबिक सोमवार को टिकुइया के साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है। मादा तेंदुआ अपने शावक को लेने के लिए गांव में जरूर आएगी।
पूरी रात चौकसी करने का निर्देश

प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि मादा तेंदुआ दो शावकों को ले जाते हुए कैमरे में कैद हुई है। एक शावक को लेने के लिए मादा तेंदुआ गांव में जरूर आएगी। गांव में वन विभाग की चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें