फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया व्रत का परायण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। छठ पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार की भोर में निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का परायण किया। महिलाओं ने छठ मइया से अखंड सुहाग का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में झारखंडी मंदिर स्थित पवित्र सरोवर के जल में खड़े होकर छठी मइया का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पति व पुत्र के लिए लंबी उम्र की कामना की और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने मिष्ठान, फल व मेवे आदि का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया। इस दौरान व्रती महिलाओं के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे।
श्रद्धालुओं ने छठी मइया व भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अखंड सुहाग, निरोगी काया, संतान प्राप्ति व पति तथा पुत्र के लिए लंबी उम्र की कामना की। बलरामपुर चीनी मिल के दुर्गा मंदिर स्थित सरोवर तथा तुलसीपुर के गया प्रसाद तालाब, देवीपाटन स्थित सूर्यकुंड, सिरिया नाला, नकटी नाला, रामलीला मैदान व राप्ती नदी के सिसई घाट पर भी महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

पहलवारा की कोमल सिंह, सिविल लाइन की मीरा पांडेय, तुलसीपार्क की सोनम व पुरैनिया तालाब की बेबी का कहना था कि सूर्य देव की बहन छठी माता हैं, ऐसे में छठ की पूजा में छठी मइया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। इनके आशीर्वाद से संतान को अच्छा स्वास्थ्य मिलता है और घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें