फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 17 तटबंधों के कटान स्थलों को तुरंत कराएं दुरूस्त

Mon, 01 Jul 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 17 तटबंधों के कटान स्थलों को तत्काल दुरूस्त कराने में जुट जाएं। तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जाए। सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें। यह बातें डीएम पवन अग्रवाल ने शनिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ से बचाव व राहत कार्यों की गहन समीक्षा की सभी को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

नवागत डीएम ने कहा कि उन्होंने संभावित बाढ़ को लेकर तटबंधों के सुरक्षात्मक एवं कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ली। सदर तहसील के ग्राम नसीबगंज व करमहना में तटबंधों के सुरक्षा व कटानरोधी कार्य को देखा। बरसात शुरू हो गई है। ऐसे में राप्ती नदी व पहाड़ी नालों में बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। सभी कार्य मानक व गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। इसके लिए हर प्वाइंट पर जेई की टीम लगाई जाए। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को बाढ़ राहत एवं बचाव की तैयारी को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा सतीश कुमार पांडेय व डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय सहित सभ विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें