फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: होटल से जमीन तक संपत्तियों की जांच करेगा ईडी

Thu, 17 Sep 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज होने के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। अब विजिलेंस की कार्रवाई में सामने आई संपत्तियों और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल होने की संभावना है। ईडी कथित अवैध आय के स्रोत से लेकर उसके निवेश और संपत्तियों में इस्तेमाल तक की कड़ियों की जांच कर सकती है।
विज्ञापन


जमानत पर बाहर आए मुकेश श्रीवास्तव से पूछताछ के साथ लखनऊ में उनके और परिवार से जुड़े कारोबारी व संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में आने की संभावना है। विजिलेंस की अगस्त में हुई कार्रवाई के दौरान मुकेश श्रीवास्तव के भाई अजय कुमार श्रीवास्तव से जुड़ी करीब 28 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा सामने आने की बात कही गई थी।

इनमें लखनऊ के मटियारी क्षेत्र स्थित छह मंजिला मिलेनिया रिजेंसी होटल भी शामिल है। विजिलेंस ने होटल के अलावा लखनऊ और गोंडा स्थित अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा था। जांच के दौरान परिवार के नाम दर्ज मकान, भूखंड और कृषि भूमि से जुड़े दस्तावेज मिलने की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन


अब ईडी की जांच में इन संपत्तियों की खरीद और निर्माण में इस्तेमाल रकम के स्रोत की पड़ताल हो सकती है। यह भी देखा जा सकता है कि रकम किन बैंक खातों से आई और किन लोगों या कंपनियों के माध्यम से उसका लेनदेन हुआ। होटल और अन्य व्यावसायिक संपत्तियों में हुए निवेश तथा साझेदारी से जुड़े दस्तावेज भी जांच का हिस्सा बन सकते हैं।


मुकेश से पूछताछ में संपत्तियों की कड़ी तलाशेगी एजेंसी
ईडी ने विजिलेंस की जांच के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। एजेंसी अब धन के स्रोत और उसके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी। रिपोर्टों के मुताबिक, पूर्व विधायक और उनसे जुड़े लोगों की कंपनियों तथा बैंक खातों में हुए लेनदेन की भी पड़ताल की जा सकती है। ऐसे में मुकेश श्रीवास्तव से प्रस्तावित पूछताछ में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े पुराने मामलों के साथ उन लोगों और संस्थाओं के बारे में भी सवाल किए जा सकते हैं, जिनके जरिए कथित तौर पर धन का लेनदेन या निवेश हुआ।


अजय की तलाश के बीच संपत्तियों का सवाल अहम
विजिलेंस की कार्रवाई के बाद से अजय श्रीवास्तव की तलाश जारी होने की बात सामने आई है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में जांच चल रही है और कई ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है। ऐसे में अजय की तलाश के साथ ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच आगे बढ़ने पर संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज अहम आधार बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें