फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वतंत्रता दिवस पर झालरों से जगमगाया जिला, आज शान से फहराएगा झंडा

विज्ञापन
बलरामपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सजाया गया विकास भवन ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस आज जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। स्कूलों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक तिरंगा शान से फहराया जाएगा। इसे लेकर पूर्व संध्या पर विशेष तैयारियां की गईं। देर शाम तक सरकारी भवन, ऐतिहासिक धरोहरें और क्रांतिकारियों से जुड़े स्मारकों को तिरंगी झालरों से सजाया गया। स्थलों की विशेष साफ-सफाई की गई। सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर भी विशेष तैयारियां की गईं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत 15 अगस्त की सुबह 6:30 बजे एमपीपी इंटर कॉलेज से स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी के साथ होगी। इसके बाद पूरे जिले में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन होगा। कलेक्ट्रेट में सुबह आठ बजे डीएम ध्वजारोहण करेंगे, जिसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनके परिजनों और पद्म पुरस्कार विजेताओं का सम्मान किया जाएगा।
सुबह नौ बजे से सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत नाटक, वाद-विवाद, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। जिले भर में पौधारोपण किया जाएगा और शहीदों के नाम शिलाफलकम स्थापित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। शाम छह बजे एमएलके पीजी कॉलेज में कवि सम्मेलन के जरिए आजादी का जश्न अपने चरम पर पहुंचेगा, जहां कवि अपनी रचनाओं से देशभक्ति की ज्योति जलाएंगे।
विज्ञापन

आजादी की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का ज्वार
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को बलरामपुर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। सुबह से शाम तक जिले के कोने-कोने में तिरंगा लहराता रहा, सड़कों पर देशभक्ति के नारों की गूंज रही। शिक्षक, विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी सभी ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से निकली शिक्षकों की भव्य तिरंगा यात्रा ने शहर के संतोषी माता मंदिर, वीर विनय चौराहा, बस स्टेशन रोड और बेकल उत्साही मार्ग को देशभक्ति के रंग में डुबो दिया। हाथों में तिरंगा, होंठों पर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे…की गूंज रही। विद्यालयों में भी बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर में बच्चों ने अपने हाथों पर तिरंगा पेंट करवाया। कटकुइयां में बालक-बालिकाएं तिरंगा यात्रा में उमंग से झूमते रहे, तो पूरबटोला में तिरंगा थीम पर बने सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र बने।
नगर पालिका और उदयीपुर के विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल अंतिम दौर में पहुंचा, जहां राष्ट्रभक्ति गीतों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड इटई मैदा उतरौला में अधिकारियों-कर्मचारियों ने फैक्टरी परिसर और आसपास क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली। इकाई प्रमुख (शुगर) राकेश यादव और इकाई प्रमुख (पावर) समीर कुमार सावंत ने झंडा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें