फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवाइजरी बलरामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। होली, रमजान व ईद त्यौहार तथा पंचायत चुनाव के कारण कोरोना का संक्रमण गांव तक पांव पसार चुका है। तमाम गांवो में जहां मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, वही कुछ गांव में कोरोना के मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। गैसड़ी ग्राम पंचायत में होम क्वारंटीन रहे 10 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

निगरानी समितियों की सतर्कता एवं मरीजों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने से संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। इसी ग्राम पंचायत के गंवई क्षेत्र में बीते दिन 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस क्षेत्र को हॉट स्पॉट एरिया घोषित कर सील कर दिया गया है।
ग्रामवासी राजेंद्र प्रसाद पटवा, अशोक गुप्ता, एहतशाम, कमलेश कुमार, अशोक मोदनवाल व दिनेश जायसवाल आदि ने बताया कि गैसड़ी ग्राम पंचायत की आबादी 10 हजार से अधिक है।
विज्ञापन

यहां मई माह के शुरुआत में ही 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी लोगों को होम आइसोलेट कराया गया था। सभी मरीजों को दवा की किट उपलब्ध कराई गई थी।
संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों की कोविड जांच कराई गई। निगरानी समितियों की रिपोर्ट पर सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों की भी जांच कर दवा उपलब्ध कराई गई। प्रशासन की तरफ से गांव की साफ सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन भी कराया गया।
प्रशासन की सतर्कता एवं स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी व कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने से 10 कोरोना मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। इनकी दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अन्य कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है।
ग्राम प्रधान कमालुद्दीन खान ने बताया कि ग्राम पंचायत के गंवई क्षेत्र में बीते दिन तीन अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इन लोगों को भी होम आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दवा की किट उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन ने गंवई क्षेत्र को हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर सील कर दिया है। हॉटस्पॉट एरिया को सैनेटाइज भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें