फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 14 Jun 2025 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
खैरीघाट थानाक्षेत्र में युवका शव मिलने के बाद जमा लोग।
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत बरदहा के मजरा लेानियनपुरवा निवासी टाई (38) का शव शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में इमामगंज नहर पटरी के किनारे पड़ा मिला। मौत की सूचना पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खैरीघाट क्षेत्र के लोनियनपुरवा निवासी गिरधारी लाल ने बताया कि उनका छोटा भाई टाई बृहस्पतिवार की शाम घर से सब्जी लेेने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। इस दौरान शुक्रवार की शाम टाई का शव पड़ा होने की सूचना मिली। गिरधारी लाल ने आरोप लगाया कि टाई के सीने व चेहरे पर चोट के निशान हैं। जो सीधे तौर पर हत्या की ओर इशारा करते हैं। उन्होंंने बताया कि पुलिस से जांच कर हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को जांच के लिए भेजा है। युवक के शराबी होने की जानकारी मिली है और शव भी नहर पर शराब भट्ठी के पास मिला है। हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें